khabar abhi tak

शराब पकड़ने गए थे कलारी मैनेजर और उसके गुर्गे

फाइल फोटो

जबलपुर।
कटाव पुलिया पर बुलेरो बह जाने के मामले में यह सामने आया है कि बेलखेड़ा कलारी के मैनेजर और उसके गुर्गे क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब पकड़ने गए थे। पुलिया पर पानी अधिक होने से चालक को गहराई का आभास नहीं हो सका था और पल भर में बुलेरो पानी में समा गई थी।

बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम बरमान कटाव पुलिया में बोलेरो वाहन चालक के साथ बह जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा राहगीरों की सहायता से बोलेरो से एक शव बाहर निकलवाया गया था। मौके पर श्रीकांत दुबे निवासी सदर ने बताया था कि वह बेलखेड़ा कलारी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 2 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे चालक रवि पिल्ले निवासी सदर बुलेरो एमपी 20 जेड जी 0435 से कलारी का स्टाफ संदीप बंजारा, चंदन लोधी, मयंक, बंडू के साथ बरमान क्षेत्र मे दबिश देकर वापस आते समय दोपहर लगभग 12-30 बजे कटाव नाले के बाढ में हादसे का शिकार हुआ था। चालक रवि पिल्ले को 3 घंटे बाद मृत अवस्था में पानी से निकाला गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak