khabar abhi tak

अच्छी खबर : बच्चों ने सीखी होटल मैनेजमेेंट की बारीकी


जबलपुर।
मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से होटल वेटिवर ग्रैंड में एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का कराया। इस अवसर पर स्कूलो की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग 40 विद्यार्थियों ने होटल का भ्रमण कर होटल प्रबंधन और आतिथ्य उद्योग की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा।

भ्रमण के दौरान होटल के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को होटल के विभिन्न विभागों, रिसेप्शन, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज, किचन, बैंक्वेट, ग्राहक सेवा तथा होटल संचालन की आधुनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने होटल प्रबंधन से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


संगठन ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इसी प्रकार के शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक युवा अपने कौशल का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें। होटल मालिक मनीष खत्री, डा अजय वाधवानी, भावना निगम, आशीष त्रिपाठी, डा अभिषेक जैन शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak