khabar abhi tak

शराब के लिए पैसे देने से महिला का इनकार सुनते जांघ में चाकू मारा


जबलपुर।
शहर में इस तरह से अपराध बढ़ गए हैं कि अपराधी किसी पर रहम नहीं कर रहे हैं। चाहे पुरूष हो या महिला। ऐसी ही एक वारदात सामने आई है, जिसमे बाजार गई एक महिला से आरोपी युवको ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जांघ में चाकू मारकर घायल कर दिया। 

रंाझी पुलिस ने बताया कि कोलाना मोहल्ला निवासी वर्षा कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार को वह सब्जी लेने के लिये मढ़ई आटो स्टेण्ड के पास गयी थी। वहां राज कोल, अनुज कोल एवं अभिषेक कोल मिले उससे बोले कि तुम्हारा पति कम्पनी में काम करता है। बहुत पैसे कमाता है। कहते हुये शराब पीने उससे 500 रूपये मांगने लगे। उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों गाली गलौज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर राज कोल ने चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहंचा दी।ं अनुज कोल एवं अभिषेक कोल ने हाथ मुक्कों से मारपीट की और तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak