जबलपुर। दमोह मार्ग पर चुहटा पुलिया के पास रविवार को एक पिकअप वाहन कार को टक्कर मारकर सड़क से नीचे उतर गया। कार में सवार तीन लोगों को चोटें आईं, इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को अस्पताल भेजा।
पाटन पुलिस ने बताया कि दमोह निवासी इमरत लाल बसोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है। रविवार को अपने छोटे भाई की कार क्रमांक एमपी 34 जेड एफ 5004 से जबलपुर काम से आया था। काम होने के बाद वापस दमोह जा रहा था। पाटन वायपास चौराहे पर उसने कार खड़ी कर चाय पीकर जाने लगा। तभी 2 महिलाऐं आकर उससे पूछी कि कहां जा रहे हो। उसने कहा कि दमोह जा रहे। दोनों महिलाऐं दमोह जाने के लिये उसकी कार में बैठ गयीं। शाम लगभग 5 बजे चुहटा पुलिया के पास पहंुचा था कि तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 2933 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी कार छतिग्रस्त हो गई। उसे सीना सिर, पैर तथा कार में बैठी महिलायें जिन्हौंने अपने नाम दीपाली जैन एवं सुनैदा जैन बतायीं थी,ं उन्हें भीं चोटें आयीं। दोनों महिलाऐं उपचार हेतु जबलपुर चलीं गयीं। टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन पुलिया से टकराकर नीचे उतर गयी थी। रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
