पुलिस के अनुसार ग्राम गोकु ला बेलखेड़ा निवासी अरविंद पटेल पेशे से किसान है, उनका बेटा महेश पटेल भी किसानी करता रहा। शराब पीने का आदी महेश बीती रात दस बजे के लगभग शराब पीकर घर आया और अपने कमरे में चला गया। जहां पर महेश ने पंखा की मदद से फांसी लगाने के लिए गले में फंदा डाला और जैसे ही फंदा कसा तो चीखते हुए फडफ़ड़ाने लगा। शोर सुनकर चाची सहित अन्य परिजन पहुंच गए, जिन्होने महेश को फंदे पर लटके हुए फडफ़ड़ाते देखा तो फंदा काटकर महेश को जमीन पर लिटा दिया। महेश के शरीर पर कोई हरकत न होने पर परिजनों में भी चीख पुकार शुरु हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए, जिन्होने महेश को अस्पताल पहुंचाया। यहां भी डाक्टरों ने जांच के बाद महेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।