khabar abhi tak

अमृत भारत स्टेशन योजना : जबलपुर मंडल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

स्कूली छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

जबलपुर। भारतीय रेल की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जबलपुर मंडल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय रेल, स्टेशन पुनर्विकास, स्वच्छता, विरासत संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने रेलवे के विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित रेल परिसर तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षकों, रेलवे अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

जबलपुर मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय रेल के विकास कार्यों एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के उद्देश्यों से भी परिचित कराया। इस प्रकार के आयोजन समाज में रेलवे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak