khabar abhi tak

रांझी में इंजीनियरिंग कालेज के हॉस्टल के खंडहर में मिली लाश, मचा हड़कम्प

जबलपुर। रांझी क्षेत्र में स्थित जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को कॉलेज के पुराने बंद पड़े ओल्ड फिफ्थ (छात्रावास क्रमांक 9) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि हॉस्टल नंबर 9 काफी लंबे समय से खाली और जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है। सुनसान होने के कारण अक्सर यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। शुक्रवार को जब हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर शव देखा गया, तो कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

रांझी थाना पुलिस के मुताबिक कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा सूचना भिजवाई गई थी, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। अब तक की जांच में ज्ञात हुआ है कि मृतक कोई अज्ञात व्यक्ति है, जो मांगकर खाता-पिता था और यहीं घूमता रहता था। उसका कोई घर-परिवार नहीं है। कलाई पर एक पुराना चोट या नस काटने जैसा निशान दिख रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak