बिजली दुघर्टना न हो इसके लिए मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन ने ऊर्जा सचिव, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक गणों से अनुरोध किया है कि बिजली लाइनों,सब स्टेशनो में, टांसफार्मर पर कार्य कराते समय निर्धारित पूरे नियमों, कानूनों और समुचित सुरक्षा उपकरण देकर ही लाइन कर्मचारियों, नियमित , कंपनी कैडर, संविदा, आउट सोर्स कर्मचारियों से कार्य कराया जाएं। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि बरसात के दौरान ४० फुट ऊंचे खंभे, लाइन पर बिजली सुधार कार्य करते समय हो रही विधुत दुघर्टना के कारण बिजली कंपनियों में कार्यरत नियमित, संविदा और आउट सोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लगातार भय, तनाव, अनहोनी? का डर बना रहता है। इसीलिए फेडरेशन ने मांग की है कि कर्मचारियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार तत्काल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं जाएं। फेडरेशन ने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि विद्युत वितरण और पारेषण कार्यों में लगे कर्मचारी वर्षा, आंधी और जलभराव जैसी कठिन और जोखिम भरी परिस्थितियों में काम करते हैं। इस दौरान बिजली लाइनों और अन्य विद्युत प्रतिष्ठानों पर काम करते समय कर्मचारियों के फिसलने, ऊंचाई से गिरने या करंट लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका अत्यधिक बढ़ जाती है। कई स्थानों पर जरूरी सुरक्षा उपकरणों का अभाव होने, कार्य के परमिट देने, निरस्त करने में सामंजस्य का अभाव होने से भी दुघर्टना हों रहीं हैं।