khabar abhi tak

वकील ने जहर खाकर की आत्महत्या, साथी बोले मानसिक तनाव में थे दीपक रंजन

सागर। सागर में कैंट क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता दीपक रंजन ने आज जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने हालत देखी तो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दीपक के आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही साथी अधिवक्ता भी पहुंच गए थे, जिनका कहना था कि दीपक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। 

                                        बताया गया है कि एडवोकेट दीपक रंजन तिवारी आज सुबह अपने घर पर थे। तभी उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग मौके में पहुंचे तो देखा दीपक जमीन पर पड़े थे। तत्काल दीपक को सागर के बंसल हास्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिवक्ता दीपक रंजन तिवारी की मौत की खबर फैलते ही साथी अधिवक्ता और उनके परिचितों की अस्पताल में भीड़ लग गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को पूछताछ में कुछ परिचितों ने बताया किदीपक के खिलाफ एक मामला चल रहा है। जिसको लेकर वे मानसिक तनाव में थे। न्यायालय भी नहीं आ रहे थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन के बयानों के बाद ही असल कारण सामने आ सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak