पुलिस के अनुसार घंसौर के ग्राम बंदम में रहने वाली महिला मुस्कान मरावी उम्र 19 वर्ष व बाजू के गांव पटरीपार की स्वीकृति टेकाम 26 वर्ष ने देर रात घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों के परिजनों के हालत बिगड़ते देखी तो स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां पर एक दूसरे को देखकर लोग स्तब्ध रह गए, पूछने पर पता चला कि दोनों महिलाओं ने क ीटनाशक का ही सेवन किया है। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले डाक्टरों ने जांच के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल में दोनों महिलाओं को भरती कर डाक्टरों ने इलाज शुरु कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने दोनों महिलाओं के परिजनों से पूछताछ की है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल कीटनाशक सेवन के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जबलपुर। जबलपुर के बरगी से लगे घंसौर में देर रात दो महिलाओं ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। महिलाओं की अचानक हालत बिगड़ते देख परिजन स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां पर हालत को देखते हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां पर दोनों महिलाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Tags
jabalpur