जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने साफ कहा कि कांग्रेस को विकास के मुद्दों पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस के लंबे कार्यकाल में जबलपुर में सड़कों और बुनियादी ढांचे के लिए केवल छोटे बजट ही आवंटित किए जाते थे, जबकि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज मानस भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि महाकौशल और जबलपुर के विकास का श्रेय केवल भाजपा को जाता है, क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में इस क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा हुई है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में जबलपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राकेश सिंह ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वे विकास के एजेंडे पर बोलने से पहले अपना अतीत देखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली और विकास की दूरदर्शिता के कारण ही आज पूरा महाकौशल तेजी से प्रगति कर रहा है और आने वाले समय में जबलपुर के लिए और भी बड़ी सौगातें सुरक्षित हैं।
कांग्रेस के पास विकास पर बोलने का हक नहीं
मंत्री ने बताया कि केवल उनके लोक निर्माण विभाग के जरिए ही जबलपुर को 3500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की मंजूरी मिली है। यह भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी और जबलपुर को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में विकास के मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।
राजनीति की आड़ में विकास अनदेखी अनुचित
लोक निर्माण मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी कि वे राजनीति के चक्कर में विकास कार्यों को लेकर दुष्प्रचार न करें। उन्होंने कहा कि अगर हिसाब मांगा गया तो कांग्रेस के पास जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं होगा। राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए न कि झूठ फैलाकर। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का विकास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के अंदरूनी कलह का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने घर को संभालना चाहिए, क्योंकि उनकी आपसी फूट जगजाहिर है। भाजपा के विकास एजेंडे पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।
भविष्य में मिलेगी विकास की नई बड़ी सौगातें
श्री सिंह ने विश्वास जताया कि आने वाले दिन जबलपुर के लिए स्वर्णिम होंगे। मुख्यमंत्री के विजन के कारण ही आज शहर की कायाकल्प हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में जबलपुर को ऐसी परियोजनाएं मिलेंगी जो शहर की तस्वीर बदल कर रख देंगी। भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य जनता को सुख-सुविधाएं प्रदान करना और क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में भी भाजपा का विकास कार्य इसी गति से आगे बढ़ेगा। अंत में उन्होंने दोहराया कि महाकौशल की तरक्की के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह समर्पित है।
