khabar abhi tak

रांझी में सामान खरीदकर दुकानदार की कनपटी पर कट्टा रखकर मांगा गुंडा टैक्स, गोली नहीं चली तो पटके बम,

 

जबलपुर। जबलपुर के मानेगांव में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब दो बदमाशों ने एक दुकान पर एक के बाद एक बमों से हमला कर दिया। बम के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, देखा तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। बदमाशों ने यहां से किराना का सामान खरीदा था, जब दुकान दार ने रुपए मांगे तो कनपटी पर कट्टा रखकर हफ्ता देने की बात कही, मना करने पर ट्रिगर दबाया, गोली नहीं चली तो बम पटके है। 

                           बताया गया है कि गांधी चौक में संजय श्रीपाल की किराना दुकान पर आज दोपहर 11.30 बजे के लगभग विवेक कोल व मोनू शुक्ला  मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे। दोनों ने पहले तो दुकान से किराना का सामान खरीदी, इसके बाद जाने लगे तो संजय ने सामान के रुपए मांगे, जिसपर दोनों युवक भड़क गए और कट्टा निकालकर संजय की कनपटी पर रखकर धमकी दी कि यहां पर हमारा राज चलता है, यदि दुकान चलाना है तो हर माह 5 हजार रुपए देना होगे। संजय के मना करने पर दोनों बदमाश चले गए, कुछ देर बाद लौटकर आए तो संजय श्रीपाल की कनपटी पर कट्टा रखकर धमकी दी अभी भी समझ जाए, इसी में भलाई है, संजय ने मना किया तो ट्रिगर दबा दिया, गोली न चलने पर दोनों युवक धक्का देकर भागे और फिर मुड़कर दुकान पर एक के बाद एक बमों से हमला कर दिया। बम फटने की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, वहीं संजय ने दुकान के अंदर ही बैठ गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवकों की शिनाख्त रांझी निवासी विवेक कोल और मोनू शुक्ला के रूप में हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak