khabar abhi tak

जबलपुर: डीआरएम कार्यालय में हादसा, अचानक गिरी छत, बाल-बाल बचे कर्मचारी,देखें वीडियो




जबलपुर। जबलपुर डीआरएम कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब हॉल क्रमांक- ई में बनी फॉल्स सीलिंग अचानक नीचे गिर गई। यह घटना उस समय हुई जब वहां कई लिपिक अपने काम में व्यस्त थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी कर्मचारी हताहत नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ इस घटना से बुरी तरह दहशत में है। कुछ महीने पहले ही इस भवन का निर्माण और नवीनीकरण का कार्य पूरा किया गया था, लेकिन पहली बारिश झेलने से पहले ही गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता खराब होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि यह घटना थोड़ी देर पहले होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

​निर्माण कार्य में गुणवत्ता की बड़ी लापरवाही उजागर

​रेलवे परिसर जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन में इतने कम समय में फॉल्स सीलिंग का गिरना निर्माण कार्य की पोल खोल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अभी कुछ महीने पहले ही यह हिस्सा बनकर तैयार हुआ था। पहली बारिश के दौरान ही छत का गिरना यह साबित करता है कि काम के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया। फिलहाल कर्मचारी डरे हुए हैं कि कहीं भवन का कोई अन्य हिस्सा भी जोखिम भरा न हो। उच्च अधिकारियों को इसकी तत्काल जांच करानी चाहिए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak