इस संबंध में अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि अधारताल क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी रही, इस दौरान तीन युवकों की गतिविधियों के बारे में पता चला, जिसपर पुलिस ने तीनों को क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा, जिन्होने पूछताछ में लूट की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूट की दो वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-कुनाल पिता भग्गू कोल उम्र 19 वर्ष निवासी शंकर टोला महाराजपुर अधारताल
-छोटू उर्फ अभिषेक पिता सुदर्शन चौधरी 22 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर अधारताल
-तुषार रजक लीलाधर रजक 25 साल निवासी बस्ती नंबर 02 अमखेरा गोहलपुर
घटना क्रमांक-01
17 जुलाई की रात दस बजे अमित खटीक निवासी पनागर साई कृपा फैक्टरीरिछाई से काम करके अपने घर जाने निकला। जब वह रिछाई ब्रिज से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान मोटरसाइकल से आए तीन बदमाशों ने रोककर गुटखा मांगा। मना करने पर बदमाशों ने पैर में चाकू मारकर मोबाइल फोन व 8 हजार रुपए छीन लिए।
घटना क्रमांक- 2
आदर्श नगर कटरा निवासी रूची ठाकुर उम्र 19 वर्ष कटरा से जयप्रकाश नगर लाइब्रेरी जाने पैदल अपने घर से निकली। जब वह जेपी हैल्थ क्लब के सामने से गुजर रही थी। इस दौरान बाइक से आए बदमाश ने बैग छीन लिया। रुचि ने पीछा किया तो उसने बैग से मोबाइल फोन निकाला और बैग फेंककर भाग निकला।
एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस-
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वही एक फरार आरोपी प्रिंस कोल की तलाश जारी है । उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी कुनाल अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध लूट, अवैध वसूली, मारपीट, के 5 अपराध पंजीबद्ध है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
लूट व झपटमारी की घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार, एसआई दीपक मण्डलोई, एएसआई अशोक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विनोद, विनोद शर्मा, प्रताप धुर्वे, आरक्षक दुर्गेश दुबे, सुरजीत जाट, शशिप्रकाश, अनिल शर्मा, कुलदीप साहू की सराहनीय भूमिका रही।