khabar abhi tak

किसान से रिश्वत ले रहा था राजस्व निरीक्षक, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा

सागर। सागर के पुराने तहसील कार्यालय में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब किसान से सात हजार रुपए की रिश्वत ले रहे राजस्व निरीक्षक (आरआई) अविनाश सिंघई को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरआई किसान से जमीन का सीमांकन करने के बदले रिश्वत ले रहा था। 

                               बताया गया है कि कर्रापुर निवासी लखन सिंह ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था। 18 मार्च को सीमांकन का आदेश भी जारी हो गया था। इसके बावजूद परसोरिया हल्का में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई सीमांकन की कार्रवाई नहीं कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने काम करने के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 7 हजार रुपये में बात तय हुई। रिश्वत की मांग से परेशान होकर लखन सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। आज राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई ने किसान लखनसिंह को रिश्वत की रकम लेकर पुराने तहसील कार्यालय परिसर में बुलाया। जैसे ही लखन सिंह ने 7 हजार रुपये आरोपी को दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान केमिकल परीक्षण में आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिनका घोल लाल हो गया और रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak