जबलपुर। गर्मी में सूखे बरगी जलाशय की हजारों मछलियों की जलसमाधि हो गई है। जलाशय के सूखने की वजह से ये मछलियां जमीन के नीचे कीचड़ में धंस गई हैं या फिर ये कम पानी की वजह से शिकार की बलि चढ़ गई। बरगी के जानकार कहते हैं कि पानी कम होने का फायदा लोगों ने उठाया है। दिन रात जाल लगाकर मछलियों का शिकार हुआ है। मौजूदा हालात में जलाशय में पानी आने लगा है, जिससे जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
ये तस्वीर रविवार सुबह बरगी जलाशय की है। जलाशय की दशा यह है कि यह बड़ा तालाब सा नजर आ रहा था। जलाशय के किनारों पर पत्थर-मिट्टी दिखाई दे रही थी। किनारों से काफी दूर पानी पहुंच गया था। स्थिति साफ थी कि गहराई वाले क्षेत्र में ही सिर्फ पानी था, शेष जगह सूखी पड़ी हुई थी। जानकार कहते हैं कि जलाशय में मंडला-डिंडौरी की ओर से पानी आने लगा है, जिससे जलाशय के पुनः भरने की आशंका है। मौजूदा हालात में फिलहाल करीब आधा मीटर या उससे कम पानी नजर आ रहा है।
जलाशय देखने भीड़
जलाशय के खाली होने की वजह से यहां लोगों की खासी भीड़ लग रही है। इस दौरान सुरक्षा अमला नजर नहीं आ रहा था, जबकि लोग जलाशय के भीतर भी उतर रहे थे।
