पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिपरा निवासी अरुण सिंह गोंड के 7 वर्षीय पुत्र शुभम गोंड और 5 वर्षीय पुत्री अक्षिता गोंड घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय खेलते-खेलते दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पहले बच्चों की तलाश जंगल में की। जब बच्चे वहां नहीं मिले, तो तालाब की ओर देखा गया। तालाब की मेढ़ पर बच्चों के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया।