khabar abhi tak

कोटवार बना बाबू रिश्वत लेते ट्रेप


जबलपुर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने सोमवार को एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिवनी जिले की केवलारी तहसील के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय उगली में पदस्थ कोटवार कमलेश गनवीर को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मामला यह रहा कि आरोपी कोटवार कोर्ट केस खत्म करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। 

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि ग्राम सुरेखा खुर्द ;पोस्ट. जेवनारा, तहसील केवलारी की रहने वाली आवेदिका रीना ठाकरे का उनके पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद थाना उगली में आवेदिका और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इस मामले का केस उप तहसील कार्यालय उगली में चल रहा था। इस प्रकरण को रफा-दफा करने और खत्म करने के नाम पर ग्राम पौड़ी का कोटवार कमलेश गनवीर, जो वर्तमान में उप तहसील कार्यालय उगली में बाबू का काम संभाल रहा था, आवेदिका से 3000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। ट्रेप दल में टीएलओ निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक शशिकला मर्सकोले मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak