सूत्रों के अनुसार डायल 112 में तैनात पायलट कुलदीप अठया और आरक्षक कुलदीप जैन जमीन के झगड़े की सूचना मिलने पर ग्राम सूखा पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों को समझाकर जब पुलिस की टीम वापस लौट रही थी, तो उनकी गाड़ी रास्ते में कीचड़ के अंदर फंस गई। जिस व्यक्ति के साथ आरोपियों का जमीनी विवाद चल रहा था। वह पुलिस कर्मियों की मदद के लिए आगे आया और उसने अपने ट्रैक्टर से गाड़ी को बाहर निकालने की बात कही। पुलिसकर्मी जब उस व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर लेने जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमला होते देख गांव के लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में पता चला है कि जब पुलिस दोनों पक्षों को समझा रही थी, तभी खूब सिंह लोधी और उसके एक साथी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत व्याप्त रही। वहीं पुलिस द्वारा हमलावरों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
दमोह। दमोह के पथरिया में देर रात विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला कर मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस कर्मियों पर हमला व फायरिंग की घटना से चीखपुकार व भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
damoh