पुलिस के अनुसार धूमा निवासी शिवानी श्रीवास्तव के घर उनकी बुआ की देवरानी का बेटा शिवम उर्फ साहिल श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लुठौती मैहर घर मेहमान बनकर आया था। इस दौरान उसने आलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी किए और अगले दिन सुबह उसने पुणे जाने की बात कही और घर से चला गया। कुछ दिन बाद शिवानी ने आलमारी के लॉकर में रखा बैग खोलकर देखा तो उसने से सारे जेवर गायब थे। जेवर गायब होने से परिजन घबरा गए, पहले तो एक दूसरे से पूछताछ की जब कोई जानकारी नहीं लगी तो पुलिस से शिकायत करते हुए शिवम पर संदेह व्यक्त किया। यहां तक कि शिवम से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो बंद मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शिवम के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते हुए बीती देर रात पकड़ा। जिसने पुलिस को पूछताछ में जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी शिवम के कब्जे से जेवर बरामद कर लिए।
Tags
jabalpur