khabar abhi tak

रेलवे के डब्ल्यू.एस.ई.सी. के.जी./हाई स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, जबलपुर मंडल के तत्वावधान में संचालित डब्ल्यू.एस.ई.सी. के.जी./हाई स्कूल, जबलपुर में विद्यार्थियों के मध्य नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 28 एवं 29 जुलाई को नशा से दूरी है जरूरी विषयक जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक तख्तियों एवं बैनरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा नशे से रहो सदा दूर जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से समाज को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सिविल लाइंस थाना, जबलपुर की उपनिरीक्षक श्रीमती निलेश्वरी काकोरिया, आरक्षक सुनील तथा जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, कलेक्टरेट, जबलपुर के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति पुंज ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नशा से दूरी है जरूरी के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak