जबलपुर। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए निकले एक व्यक्ति की रांझी कन्या स्कूल के सामने दुर्घटना हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
रांझी पुलिस ने बताया कि बिलपुरा कॉलोनी में रहने वाले अमर बहादुर ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है। 13 सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की बात है, उसके पिता धन बाहदुर अपनी गाडी से पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए घर से बोलकर निकले थे। रात करीब 7.30 बजे किसी ने पापा के फोन से उसकी मां सुनीता के मोबाईल पर फोन लगाकर बताया कि शांतिनगर रांझी कन्या शाला स्कूल के सामने रोड पर किसी आटो वाले ने तेजगति लावरवाही पूर्व वाहन चलाकर एक्सीडेंट कर दिया है। दुर्घटना के बाद चालक रोड पर पडे हुए है। वे बेहोश हैं। सूचना मिलते अमर मौके पर पहुंचा तो पता चला की उसके पिता को लोगो ने सिविल अस्पताल रांझी में ईलाज के लिए पहुंचा दिया है। वह सिविल अस्पताल रांझी पहुंचा, देखा कि कुछ लोग पापा को आटो में रखे थे। पिता के सिर में पीछे तरफ एवं चेहरे में चोट लगकर खून निकल रहा था। बेहोशी की हालत में थे। वह अपने पिता को तुरंत जबलपुर अस्पताल आटो से ले गया। जबलपुर अस्पताल से मेडिकल अस्पताल ले जाने के लिए बोले तो वह अपने पिता को मेडिकल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
