khabar abhi tak

मोबाइल हैंग करके खाली किया खाता

 


जबलपुर।
रांझी के रविदास नगर में रहने वाले एक युवक का मोबाइल हैंग करके उसका खाता खाली कर दिया गया। यह वारदात 28 जून को की गई। युवक को इस बात का पता तब चला, जब वह खरीदारी करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मोबाइल चैक किया। खाता खाली था। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

रांझी पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र चौधरी उम्र 31 वर्ष निवासी रविदास मंदिर के पास रविदास नगर बड़ा पत्थर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट जॉब करता है। 28 जून की दोपहर लगभग 2 बजे घर में मोबाइल चला रहा था। तभी अचानक मोबाइल हैंग होकर बंद हो गया। लगभग 15 मिनिट बाद चालू हो गया। 29 जून को सामान खरीद कर मोबाइल से पैसे देते समय चैक किया। उसके खाते में पैसे नहीं थे। एसबीआई बैंक जाकर  खाता चैक कराने पर जानकारी मिली कि दिनंाक 28 जून को दोपहर 2 बजे उसके खाते से 49 हजार 660 रूपये उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गये हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ आनलाईन पैसों की धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर कर लिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak