khabar abhi tak

जबलपुर में अब सामाजिक संगठन कर रहे पुलिस का काम, स्कूटी सवार शराब तस्करों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

 

जबलपुर। जबलपुर में पुलिस व आबकारी का काम सामाजिक संगठन कर रहे है, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीती देर रात गढ़ा क्षेत्र में दो शराब तस्करों को पकड़कर भारी मात्रा में शराब पकड़ी। इसके बाद दोनों को गढ़ा पुलिस के हवाले कर दिया।   
                             भगवती कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि स्कूटी से दो तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर सप्लाई करने जा रहे है, जिसपर कार्यकर्ताओं ने गढ़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को रोका तो भाग निकले, जिनका पीछा करते हुए उन्हे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 100 पाव अवैध शराब बरामद हुई। सूचना मिलने पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब जब्त कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। गौरतलब है कि तिलवारा और ग्वारीघाट क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी तस्करों द्वारा क्षेत्र में अवैध रुप से शराब की तस्करी की जा रही है।  भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबलपुर में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता अवैध कारोबारियों को पकड़ते रहेगें। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak