khabar abhi tak

जबलपुर हाईकोर्ट के वकील के घर से 37 लाख रुपए नगद, सोने, चांदी के जेवर चोरी, नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद,

 

जबलपुर/सतना। जबलपुर हाईकोर्ट के वकील रजनीश शर्मा के सतना के सोनैरा स्थित आवाज पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। चोरों ने वकील शर्मा के घर से करीब 37 लाख रुपए नगद व सोने, चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया है। सतना पहुंचे अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने बीती देर शाम थाना कोलगवां पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी है। 
                                    बताया गया है कि जबलपुर हाईकोर्ट में अधिवक्ता रजनीश शर्मा का सतना के सोनैरा में भी घर है। यहां पर रजनीश का आना जाना होता है, परिवार के सदस्य यहां पर रहते है। दो दिन पहले देर रात अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आफिस में रखी आलमारी के लॉकर तोड़कर 37 लाख रुपए नगद व सोने, चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के बाद आरोपी नकाबपोश बदमाश घर में लगे सीसीटीवी के सात कैमरे भी उखाड़कर ले गए, घटना उस वक्त हुई है जब उनके पिता शंकरदीन शर्मा पास के दूसरे घर में थे। रजनीश के पिता शंकरदीन शर्मा ने रविवार को घर के पीछे की तार फेंसिंग कटी हुई देखी, जिससे उन्हें शक हुआ। पानी की टंकी के पास से किसी के छत पर चढऩे के निशान भी दिखाई दिए और छत का दरवाजा भी खुला मिला। उन्होंने तुरंत रजनीश को फोन पर सूचना दी। देर शाम रजनीश जबलपुर से घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उनके ऑफिस की तिजोरी खुली हुई थी। घर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी गायब थे। उन्होंने डीवीआर में रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें बदमाश घर के अंदर घुसते हुए नजर आए। रजनीश ने तत्काल थाने जाकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रजनीश ने दो लोगों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

जमीन सौदे के 37 लाख रुपए रखे थे-

अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि कमरे की आलमारी के लॉकर से चोरों ने सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया है, वहीं एक जमीन के सौदे के 37 लाख रुपए आफिस की आलमारी में रखे थे, जो किसी को देने थे। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि आरोपी सीसीटीवी के कैमरे उखाड़कर ले गए है। वहीं घर व आफिस का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने डीवीआर की मदद से संदिग्धों के फुटेज निकालकर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak