जबलपुर। केन्ट थानान्तर्गत हेलटगंज सदर में रहने वाले नीलेश उर्फ बच्चा पर क्षेत्र के बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में नीलेश के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। नीलेश एक पुराने प्रकरण में जेल से जमान पर छूटकर घर आए थे, इस बात का पता चलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है7 पुलिस के अनुसार हेलटगंज सदर निवासी नीलेश उर्फ बच्चा एक पुराने प्रकरण में जेल से जमानत पर छूटे और अपने परिचित शुभम के साथ घर वापस आए थे। बीती रात 12 बजे के लगभग नीरज घूमकर अपने दोस्त शुभम के साथ घर आया। इसके बाद शुभम बाहर निकला तभी नितिन मलिक, सुमरित उर्फ रितिक नन्हेंट, मनोज तामिया, लक्की तामिया शुभम का रास्ता रोककर गाली गलौज कर मारपीट करने, घबराकर शुभम भागकर नीरज के घर आ गया। पीछा करते हुए आए बदमाश घर की जाली तोड़ते हुए अंदर घुसे ओर नीरज पर हमला कर दिया, नीरज पर हमला होते देख भाई अनिकेत धामन बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमला होते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 296(ए), 126(2), 331(6), 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है।