khabar abhi tak

दो दिनों से गायब वयोवृद्ध महिला का शव नर्मदा तट पर मिला


जबलपुर।
भेड़ाघाट के चौकी ताल की एक 76 वर्षीय महिला का शव नर्मदा नदी के तट पर मिला। पुलिस ने मृतिका की पहचान ए कुसुम बाई के रूप में की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा है।

भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि मृतिका कुसुम बाई अक्सर नर्मदा नदी में स्नान करने जाया करती थीं। दो दिन पहले भी वह घर से स्रान के लिए निकली थीं। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चलने पर भेड़ाघाट में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। भेड़ाघाट में श्रद्धालुओं ने महिला के शव को देखकर पुलिस को दी सूचना थी। शाम करीब 6 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और परिजनों को बुलवाकर शव की शिनाख्त कराई थी। 

भेड़ाघाट थाने के सहायक उपनिरीक्षक फूलकुमार कौरव ने बताया कि शव का गुरूवार को मेडिकल अस्पताल पीएम किया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak