बताया गया है कि राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की पढ़ाई कर रही छात्रा की चित्रकूट में रहने वाले नाबालिग उम्र 17 वर्ष से दोस्ती रही। जिसके चलते छात्रा अपने बॉयफे्रंड से मिलने के लिए चित्रकूट घूमने आई थी। बीते दिन दोपहर एक बजे के लगभग दोनों देवांगना घाटी घूमने के लिए पहुंचे, जहां पर दोनों रील बना रहे थे। दोपहर 3 बजे तीन युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने अचानक बाइक रोक ली। पूछताछ करने लगे। गर्लफ्रेंड को बैड टच करने लगे। मैंने विरोध किया तो बेल्ट से पीटा। एक ने मुझे पकड़ लिया। गमछे से हाथ-पैर बांध दिए। बाकी दोनों गर्लफ्रेंड को धमकाने लगे। कहने लगे कि शोर मचाया तो पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। फिर जबरन गर्लफे्रंड को झाडिय़ों में ले गए। उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह मैंने अपने हाथ खोले। गर्लफ्रेंड के पास भागकर पहुंचा। तब तक आरोपी भाग चुके थे। मैंने मोबाइल से डायल-112 पर कॉल किया। नेटवर्क न होने के कारण कॉल नहीं लगी। पहाड़ी से कुछ नीचे उतरा तो मोबाइल में नेटवर्क आया। फिर से कॉल कर पुलिस बुलाई। शाम 4.45 बजे पुलिस पहुंची और हम दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि थोड़ी देर बाद मुझे बंधक बनाकर खड़ा आरोपी भी झाडिय़ों में चला गया। गर्लफ्रेंड से रेप किया। गर्लफ्रेंड चिल्लाती रही। रहम की भीख मांग रही थी। लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। मैं जमीन पर पड़ा उसकी चीखें सुन रहा था। खुद को छुड़ाने के लिए छटपटा रही थी।