जबलपुर। आरटीओ की कार्रवाई में आज भेड़ाघाट स्थित लिटिल हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में संचालित पाई गईं 5 नवीन गाड़ियाँ बिना पंजीयन के चलती मिलीं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन ने अपने लेटर पैड पर लिखित में यह लिखकर सौंपा कि वे आगामी 7 दिवस के भीतर इन सभी 5 नवीन वाहनों का विधिवत पंजीयन कराकर समस्त दस्तावेज पूर्ण कर लेंगे और तब तक इन वाहनों का संचालन बंद रखेंगे। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान स्कूल की एक अन्य बस वाहन क्रमांक MP 20 DA 2089 बिना फिटनेस पाई गई, जिसे आरटीओ टीम द्वारा तुरंत जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु आरटीओ कार्यालय लाया गया है नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
बिना पंजीयन वाहनों के संचालन पर लगी रोक
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज भेड़ाघाट क्षेत्र में स्थित लिटिल हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में आरटीओ महोदया के विशेष आदेश पर टीम ने अचानक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 5 ऐसी नई गाड़ियाँ चलती मिलीं, जिनका पंजीयन नहीं हुआ था। बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों का संचालन पाए जाने पर आरटीओ अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने अपने आधिकारिक पत्र पर लिखित आश्वासन दिया कि वे 7 दिनों में सभी 5 वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराएंगे और तब तक गाड़ियाँ नहीं चलाएंगे।
फिटनेस न होने पर बस को किया जब्त
इसके अलावा जाँच अभियान के दौरान अधिकारियों ने अन्य बसों के दस्तावेजों की भी गहनता से जाँच की। इस प्रक्रिया में स्कूल बस वाहन क्रमांक MP 20 DA 2089 बिना फिटनेस पाई गई। फिटनेस प्रमाण पत्र न होने से छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। इस पर सख्त एक्शन लेते हुए आरटीओ टीम ने बस को तुरंत जब्त कर लिया। इसके बाद वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए सीधे आरटीओ कार्यालय पहुँचाया गया, जहाँ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
