khabar abhi tak

आधी रात को भी ठक-ठक होते पति-पत्नी मुहैया करवा देते थे देशी-अंग्रेजी शराब, देखें वीडियो



जबलपुर।
कालीमठ में एक दम्पति ने घर में शराब दुकान खोल रखी थी। अवैध रूप से विक्रय की जाने वाली देशी-अंग्रजी शराब राउंड दी क्लॉक बेची जा रही थी। मामले की सूचना मिलते मदनमहल पुलिस ने छापा मारा और आरोपी के घर से भारी मात्रा में देशी-अंग्रजी शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी को अपराधिक प्रवृत्ति का होना बताया है।

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि गुरूवार रात कालीमठ निवासी बंटू विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ घर के पास भारी मात्रा में शराब रखकर विक्रय किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी। संदेही विश्वकर्मा के मकान में लोहे का गेट अंदर से ताला लगाकर बंद होना पाया गया। ताला खुलवाने हेतु कई बार आवाज लगाने के बाद गेट नहीं खोला गया। बंटू विश्वकर्मा की पत्नी रजनी विश्वकर्मा द्वारा घर के  अंदर से कहा गया कि बंटू घर पर नहीं है। बंटू की पत्नी गेट नहीं खोली। गेट को जैसे-तैसे खोला गया। ं रजनी विश्वकर्मा मिली तथा छत से भड़भड़ाने की आवाज आने पर देखा बंटू छत के रास्ते छलांग लगाकर भागता दिखा। रजनी ने पूछताछ पर बताया कि बंटू विश्वकर्मा को छत पर छिपाया था, जिसके भागने की आवाज आई थी। घर के अंदर पोर्च पर सीढ़ियों के पास भारी मात्रा में शराब रखी मिलने पर बंटू विश्वकर्मा की पत्नी रजनी घर के पहले कमरे के अंदर बने कमरे में भागकर चली गयी। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर रजनी को अभिरक्षा में लिया। वहीं, सीढ़ियों के पास रखी शराब चैक करने पर 3 कार्टून सहित 155 पाव अंग्रेजी तथा शराब विक्री के 1190 रूपये सीढ़ियों पर रखे मिले। गौरतलब है कि रजनी विश्वकर्मा द्वारा घर के पहले कमरे का बाहर से दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा बलपूर्वक खोला गया था, चैक करने पर घर के पहले कमरे में 10 कार्टून में 500 पाव अंग्रेजी शराब और 3 कार्टून में 150 पाव देशी शराब तथा शराब विक्री के 6 हजार 150 रूपये मिले। मौके पर पुलिस ने कुल 43 बाटल, 818 पाव अंग्रेजी एवं 387 देशी शराब तथा शराब विक्री के 6 हजार 150 रूपये जप्त करते हुये आरोपी पति-पत्नि के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की। टीआई ने बताया कि बंटू विश्वकर्मा उर्फ ज्ञानेश्वर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति हे, जिसके विरूद्ध पूर्व से 7 अपराध पंजीबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak