भोपाल. एमपी में आंधी और बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। कुछ क्षेत्र में अधिक बारिश से प्रभावित हुए है, जबकि कुछ क्षेत्र अब भी पानी को तरस गए हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के जबलपुर, इंदौर, उज्जैन सहित 27 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जानें अगले 3 दिन का मौसम
9 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 10 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।
- शिवपुरी, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
10 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 11 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।
- दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
11 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 12 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।
- सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, बालाघाट में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरजचमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
