khabar abhi tak

एमपी : भोपाल से दिल्ली और मुंबई जानें वालों के लिए खुशखबरी, 1 अगस्त से डेली 6 उड़ानें हो रही शुरू

 
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी व आसपास के जिलों के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यदि आप यहां से दिल्ली या मुंबई का सफर करना चाहते हैं तो एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अगस्त से डेली हवाई सुविधा शुरू करने जा रहा है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इसका संचालन नियमित रूप से होगा। 

1 अगस्त से शुरूआत 

राजा भोज एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को 1 अगस्त से ये नया विकल्प मिलेगा। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से इसकी नियमित उड़ान शुरू करने वाले वाली है। दिल्ली व मुंबई के लिए प्रतिदिन छह उड़ानों का संचालन शुरू हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ग्रुप के पुनर्गठन के तहत भोपाल से संचालित एयर इंडिया की अधिकांश घरेलू उड़ानें अब एयरइंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। हालांकि, दिल्ली-भोपाल-दिल्ली सेक्टर की सुबह की उड़ान (एआई-1705/एआई-1886) का संचालन पहले की तरह एयर इंडिया ही करेगी।  एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानें आधुनिक एयरबस ए320 नियो विमान से संचालित होंगी। नए शेड्यूल के बाद यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के लिए दिनभर में अलग-अलग समय पर यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इससे भोपाल की घरेलू हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

बुकिंग भी शुरू

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इन उड़ानों की के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।

ये रहेगी टाइमिंग

भोपाल-दिल्ली उड़ान (IX-1789/1790)

दिल्ली से प्रस्थान : सुबह 10:40 बजे

भोपाल आगमन : दोपहर 12:05 बजे

भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 12:45 बजे

दिल्ली आगमन : दोपहर 2:15 बजे

भोपाल-दिल्ली उड़ान (IX-1791/1792)

दिल्ली से प्रस्थान : दोपहर 3:05 बजे

भोपाल आगमन : शाम 4:30 बजे

भोपाल से प्रस्थान : शाम 5:10 बजे

दिल्ली आगमन : शाम 6:40 बजे

भोपाल-मुंबई उड़ान (IX-1788/1798)

मुंबई से प्रस्थान : सुबह 11:20 बजे

भोपाल आगमन : दोपहर 1:00 बजे

भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 1:40 बजे

मुंबई आगमन : दोपहर 3:25 बजे

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak