khabar abhi tak

क्लेरेंस हत्याकांड में बाबा ईसाई का खेल खत्म, पुलिस ने धर दबोचा



जमीन के लिए ली जान, अब पुलिस की पूछताछ में उगलेगा राज

जबलपुर। रांझी इलाके में 23 अप्रैल को हुई क्लेरेंस उर्फ राजा की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मुख्य साजिशकर्ता विकास रिंकू नेल्सन उर्फ बाबा ईसाई को पुलिस ने कटंगा क्षेत्र से बुधवार शाम 5 बजे धर दबोचा। जमीन विवाद के कारण चलती मोटरसाइकिल पर सिर में गोली मारकर क्लेरेंस की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही तेजबल उर्फ अरुण रैकवार, मोहित ठाकुर, प्रिंस नेल्सन और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रिंस के पास से वारदात में उपयोग की गई पिस्टल और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी बाबा पर 20 हजार का इनाम घोषित था। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी पटकथा और इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

​15 एकड़ जमीन का विवाद बना वजह

​पुलिस अब बाबा ईसाई से पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ा जा सके। 15 एकड़ जमीन का विवाद ही इस पूरी खौफनाक वारदात की असली वजह है। आरोपी से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की योजना किसने और कैसे बनाई थी। पुलिस का मुख्य लक्ष्य इस मामले में शामिल हर चेहरे को बेनकाब करना है ताकि अदालत में केस को मजबूती से पेश किया जा सके। फरारी के दौरान पुलिस ने बाबा और प्रिंस पर इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार की गई दबिश के बाद आखिरकार आरोपी कानून के शिकंजे में आ गया है। अब पुलिस का पूरा फोकस जांच को अंजाम तक पहुंचाने पर है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak