khabar abhi tak

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस की हिरासत में, अब पुलिस कर रही पूछताछ

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ के आधार पर की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस द्वारा उनके भाई को बिना सूचना हिरासत में लेना भाजपा की बदले की राजनीति है।

                              पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने नाना पटवारी से संबंध होने की बात कही है। वहीं पूछताछ के दौरान नाना ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध केवल परिचय तक सीमित था या ड्रग्स नेटवर्क से कोई अन्य कड़ी भी जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मामले पर उनके परिजनों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि नाना पटवारी के गायब होने पर जब थाने में आवेदन दिया गया, तब पुलिस ने उनके हिरासत में होने की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार, पुलिस नाना पटवारी को किसी स्पॉट पर लेकर गई है और उनसे मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak