चोरी करने घुसे बदमाशों ने की दुकानदार की नृशंस हत्या, घर से ही संचालित करते थे दुकान
byKhabarAbhiTak-
0
डिंडौरी। डिंडौरी के हरई गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने किराना कारोबारी ऊधोराम साहू की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। ऊधोराम की हत्या किए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते ग्रामीणजन एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंडौरी के हरई गांव में ऊधोराम अपने घर से ही किराना की दुकान का संचालक करते हैं। आज ऊधोराम घर में अकेले थे, इस दौरान चोरी की नियत से कुछ बदमाश दुकान के अंदर आए, जब वे आलमारी खोलकर रुपए निकाल रहे थे, इस दौरान आहट मिलने पर ऊधोराम पहुंच गए, जिन्हे देख चोरों ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सारा सामान चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद आसपास के लोग सामान लेने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर ऊधोराम खून से लथपथ हालत में मृत पड़े है। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दुकान के अंदर रखी आलमारी खुली है, जिसमें रखा सारा सामान गायब है। वहीं ऊधोराम खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि ऊधोराम अकेले ही घर में रहते थे, वे ही दुकान का संचालन करते रहे।