जबलपुर। माढ़ोताल की मां रेवा कॉलोनी में मंगलवार की रात तीन अज्ञात लोगों ने एक वयोवृद्ध को लूट का शिकार बनाया। आरोपियों ने मोबाइल सहित पैसे छीन लिए हैं। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि करमेता निवासी मुन्नालाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिचाई विभाग से सेवानिवृत्त है। 7 जुलाई की सब्जी, फल लेकर घर वापस आ रहा था। मां रेवा कालोनी मोड़ के पास रात लगभग 9-15 बजे पहंुचा, तभी मोटर सायकल में 3 लड़के आये। इनमें से 2 लड़कों ने उसे पकड़कर उसके फुल पेंट की जेब से 1 सेमसंग कम्पनी का मोबाइल, 1 छोटी डायरी आईकार्ड रखने वाली, जिसमें उसका पहचान पत्र व नगदी रकम 1150 रूपये छीनकर तीनों मोटर सायकल से चुंगी नाका तरफ भाग गये।