khabar abhi tak

जबलपुर: पुलिस की दबिश, दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार,देखें वीडियो




जबलपुर
। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाटन थाना पुलिस ने  1 किलो 924 ग्राम गांजे के साथ विष्णु उर्फ रंजीत गौड़ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भरदा थाना बेलखेड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बीती की रात सूचना मिली कि आरोपी मनकेड़ी रोड पर बंजारी माता मंदिर के पास बिना नंबर की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल पर गांजा बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा है। दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। तलाशी में उसके पिट्ठू बैग से गांजा, 200 रुपये नगद, सैमसंग मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त गांजे की कीमत 96 हजार 200 रुपये है।

​गांजा तस्करी के खेल का हुआ पर्दाफाश

​पुलिस ने आरोपी विष्णु को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से गांजे के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पाटन थाना पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम देने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक अनुराग रैकवार, रामगोपाल कुर्मी, गंगाराम और रिंकू यादव की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी से अवैध नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak