जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के केंद्रीय रेल चिकित्सालय जबलपुर में रेलवे से सेवानिवृत्त अफसरों व उनके परिवारजनों के लिए एक विशाल मेगा हेल्थ चैकअप केम्प का आयोजन गत दिवस किया गया. यह आयोजन में मेडिकल डायरेक्टर की अहम भूमिका रही.
परीक्षण के दौरान खून की विस्तृत जांच के लिए ब्लड संग्रह किया गया. साथ ही आंखों की जांच, लीवर टेस्ट, ईसीजी टेस्ट, बीएमआई टेस्ट की व्यवस्था भी की गई थी। सभी टेस्ट उपरांत अस्पताल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त अफसरों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी.
परीक्षण के दौरान मेडिकल डायरेक्टर अशोक कुमार, डॉ आर एन मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित, आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर बृजेश चौधरी एवं डॉक्टर लक्ष्मी पी रेड्डी, मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मधु, पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टर संदीप चौहान उपस्थित थे ।समस्त परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मधु एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अशोक कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी एक पावर प्रजेंटेशन दिया, जिसमें विस्तार से विभिन्न बीमारियां ,क्यों और कैसे होती है और उनका किस प्रकार बचाव किया जा सकता है, हमारी दैनिक दिनचर्या को नियंत्रित करने पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर श्री अशोक कुमार ने सभी सेवानिवृत अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि आप सभी को जब कभी भी हमारी आवश्यकता हो, हमें आपकी सेवा करने में खुशी मिलेगी ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग अधिकारी सुश्री ललिता लाल, चीफ मेट्रन सुश्री प्रतिभा एवं सुश्री वेरीनिका ने अपने सहयोगियों के साथ सभी सेवानिवृत अधिकारियों और उनके परिवार का जोरदार स्वागत करते हुए सहयोग प्रदान किया. इस कार्यक्रम में सेवानिवृत अधिकारियों, एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बहुत ही उत्साह से बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई एवं अस्पताल प्रशासन का ह्रदय से धन्यवाद किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्ति रेल अधिकारी संगठन के सचिव श्री जे के तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत रेल अधिकारी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री जी पी कोष्टा, वाइस प्रेसिडेंट श्री ओ पी खरे, सचिव जे के तिवारी, सह सचिव गोविंद अबरोल एवं हमारे एडवाइजर डॉक्टर जी डी हुंका का विशेष सहयोग रहा. इन सभी ने अस्पताल प्रशासन का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया एवं आशा व्यक्त की ति इस प्रकार के आयोजन भविष्य में रेलवे अस्पताल प्रबंधन द्वारा होते रहेंगे।

