बताया गया है कि वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ सोनम जैन बीती रात बुलेरो जीप से जबलपुर से मंडला जाने के लिए निकली, गाड़ी जब बालई नदी के पुल से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बुलेरो रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। जीप के नदी में गिरते ही सोनम जैन सहित अन्य लोगों में चीखपुकार मच गई। वहीं बुलेरो को नदी में देख राह चलते वाहन सवार रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, इसके बाद जीप को के्रन से बाहर किया। खबर है हादसे के वक्त नदी में पानी कम था जिसके चलते बुलेरो नदी में गिरने के बाद पलटी नहीं, जिससे गाड़ी के अंदर सवार लोगों को निकालने का मौका मिल गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
घायलों को जबलपुर भेजा गया-
हादसे में मंडला की रेंजर सोनम जैन सहित अभ्यांश जैन उम्र 3 वर्ष, शिवानी यादव उम्र 19 वर्ष सहित एक अन्य को चोट आई है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में रेंजर सोनम जैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।