जबलपुर। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ललपुर जल प्रदाय योजनांतर्गत 42 एवं 55 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र के अंतर्गत संधारण कार्य के चलते कल 30 जुलाई 2026 को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियां क्रमशः हाथीताल, भंवरताल, श्रीनाथ, टाउन हॉल, बादशाह मंदिर, गुप्तेश्वर, पी.एस.एम., फूटाताल, ललपुर, ग्वारीघाट, भीमनगर, शारदा नगर, एस.बी.आई. कालोनी, सिविल टाईन, सिद्ध बाबा, दंगल मैदान, मदार छल्ला, भोला नगर, करिया पॉथर, कटंगा, कुली हिल, तिलहरी एवं नयागांव से जलापूर्ति प्रभावित होगी। इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह, 'अन्नू', जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।
