khabar abhi tak

जबलपुर जिले में स्कूल-कॉलेज के आसपास लगे पान-गुटखा दुकानों को हटाने दल गठित, अब होगी सख्त कार्रवाई

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले में नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और स्कूल कॉलेजों एवं औद्योगिक ईकाईयों के आसपास पान, गुटखा और तम्बाकू की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर अनुविभागवार दलों का गठन किया गया है।

अनुविभागीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में गठित इन दलों में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, स्वास्थ्य अधिकारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, जनपद पंचायत के सीईओ, नगर निगम के संभागीय अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, औषधि निरीक्षक, श्रम निरीक्षक एवं शिक्षा विभाग के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को शामिल किया गया है। दल अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों के आसपास पान, गुटखा, तम्बाकू, शराब दुकानों को हटाने की कार्यवाही करेंगे। इस बारे में जारी आदेश में सभी दलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ंकार्यवाही करें तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak