khabar abhi tak

एकता चौक गौर में आफिस खोलकर युवक-युवती कर रहे थे ठगी, ओएफके के रिटायर्ड कर्मचारी को प्लाट देने के नाम पर हड़पे लाखों रुपए

जबलपुर। बरेला थानान्तर्गत एकता चौक में आफिस खोलकर मकान व प्लाट बेचने के नाम ओएफके के सेवानिवृत कर्मचारी जीवनलाल रजक के साथ युवक व युवती ने 8 लाख रुपए हड़प लिए। वृद्ध जीवनलाल को अपने साथ ठगी होने का उस वक्त पता चला है जब युवती ने फोन उठाना बंद कर दिया। रुपए डूबने से घबराए जीवनलाल रजक ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                 पुलिस के अनुसार आयुध निर्माणी खमरिया से रिटायर्ड हुए जीवनलाल रजक उम्र 84 वर्ष निवासी द्वारका नगर कछियाना मोहल्ला घर बनाने के लिए प्लाट खरीदने के लिए सर्च कर रहे थे। इस दौरान उन्हे पता चला कि एचएफ इन्फ्रास्ट्रक्चर एकता चौक गौर बरेला का पता चला। जीवनलाल पहुंचे तो वहां पर युवती नैंसी स्वामी व अनूप मिश्रा मिले। दोनों ने बातचीत के बाद दोनों ने एकता मार्केट के पास खसरा नम्बर 151/1 रकवा 0.375 हैक्टेयर मौजा ग्राम गुरैया एकता  मार्केट में प्लाट दिखाया गया। जिसपर जीवनलाल तैयार हो गए और उन्होने आठ लाख रुपए अपने कांचघर चौक स्थित बैंक से अलग अलग तारीखों में निकालकर दिए। रुपए मिलने के बाद दोनों ने आश्वासन दिया कि प्लाट की रजिस्ट्री 10 से 15 दिनों के अंदर करा दी जाएगी। 15 दिन बीतने के बाद रजिस्ट्री नहीं हुई तो उन्होने एकता चौक जाकर पता किया तो लोगों ने बताया कि यहां पर आफिस बंद हो चुका है। फिर वह नैंसी स्वामी के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि शहर से बाहर है एक माह बाद आकर रजिस्ट्री कर दी जाएगी। 13 अगस्त 2025 को गौर चौकी में नैसंी स्वामी आकर उसे आश्वासन दी कि वह 6 माह बाद आपको प्लाट दे दंूगी या रुपए वापस कर दिए जाएगे। इसके बाद से नैंसी स्वामी का मोबाइल फोन बंद हो गया। मोबाइल बंद होने पर घबराए जीवनताल बीते दिन थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने नेंसी स्वामी, अनूप मिश्रा दोनों निवासी जॉनसन कम्पाउण्ड नर्मदा रोड गोरखपुर के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak