छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के ग्राम कोलटीढाना में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब घरेलू विवाद पर बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता झांम सिंह की हत्या कर दी। झामसिंह को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्हे देख हमलावर बेटा धमकी देते हुए भाग निकला। जिसे पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है।
बताया गया है कि कोलटीढाना में रहने वाले झामसिंह का आज दोपहर के वक्त घरेलू बातों को लेकर बेटे से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर लाठी से दनादन वार किए,जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। झामसिंह पर हमला होते देख परिजन चीख पड़े, शोर सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए, जिन्होने झामसिंह को खून से लथपथ मृत हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए, इस बीच बेटा धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
jabalpur