khabar abhi tak

क्राइस्ट चर्च स्कूल में छात्र ' अमजद खान ' को जहरीले सांप ने डसा !


जबलपुर।
क्राइस्ट चर्च स्कूल के ग्राउंड पर खेल रहे कक्षा 7 वीं के छात्र अमजद खान को बुधवार दोपहर एक जहरीले सांप ने डस दिया। छात्र की स्थिति भांपते ही स्कूल प्रबंधन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहंुचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बताया गया है कि क्राइस्ट चर्च स्कूल में 12 वर्षीय छात्र अमजद खान रोज़ की तरह स्कूल गया था। ग्राउंड में बच्चों के साथ खेलते समय अचानक उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। बच्चा दर्द से कराह उठा, जिसके बाद तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के पैर पर सांप के दांतों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। हालांकि, शुरुआती तौर पर ब्लीडिंग या सूजन जैसे लक्षण नहीं थे। लेकिन जब ब्लड कोगुलेशन यानी खून के धक्के जमने की जांच की गई तो रिपोर्ट सामान्य नहीं आई थी। डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए उसे तत्काल इंजेक्शन दिया। 6 घंटे बाद दोबारा टेस्ट करने पर स्थिति में सुधार सामने आया। फिलहाल, बच्चा पूरी तरह स्टेबल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak