khabar abhi tak

जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन का सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा प्रायोगिक ठहराव

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम मध्य रेल से संचालित गाड़ी संख्या 22191/22192 इंदौर-जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्टेशन पर 02 जुलाई 2026 से प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। 

सीहोर स्टेशन पर ठहराव की समय सारणी

 गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 02.07.2026 से सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 22:26/22:28 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 02.07.2026 से सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 06:08/06:10 बजे रहेगा। इस ट्रेन की बाकी समय-सारणी यथावत रहेगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak