जबलपुर। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने जबलपुर जिले के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह नियुक्ति प्रक्रिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता चन्द्र कुमार बलेजा की सहमति, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राजेश पंजवानी के अनुमोदन और राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता जय सचदेवा की अनुशंसा पर पूरी की गई है। जबलपुर जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने इन सभी नामों को अंतिम रूप दिया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में अनुशंकर सोनकर, जितेन्द्र चिमनानी, सविता खत्री, कुक्कू दत्त, सोनू श्रीवास्तव, पुष्पल पांडे, अर्जुन मिश्रा और शुभांकर साहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवांशीष यादव, अजय शुक्ला, मनमोहन चतुर्वेदी तथा रजनीश उपाध्याय को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिवक्ताओं को विभिन्न पदों पर तैनात कर संगठन को मजबूती दी गई है।
नई टीम संभालेगी कानूनी और प्रशासनिक कामकाज
मनोज रघुवंशी, आशुतोष पांडे, मयंक जरगर, आनंद शुक्ला, पवन यादव, दीपक शर्मा और रोहित चढार को मंत्री बनाया गया है। पी. बालकृष्ण कोषाध्यक्ष तथा प्रियांश सिंह ठाकुर सह कोषाध्यक्ष बने हैं। संजय अग्रवाल सूचना मंत्री, दिनेश कोरी कार्यालय मंत्री और वंदना शुक्ला सह कार्यालय मंत्री के रूप में कार्य करेंगी। योगेश नेचलानी मीडिया प्रभारी तथा आशीष प्रजापति सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। सर्वेश त्रिपाठी प्रवक्ता, महेन्द्र प्रताप सिंह सेगर प्रचार मंत्री और सुनील गौतम सह प्रचार मंत्री बने हैं। आशुतोष नामदेव, चन्द्रका प्रसाद दिवेदी, विनय सोनी, जे.पी. शुक्ला, अमरदीप गुप्ता, संदीप महावर, सौरभ सोनी और लखन ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।