khabar abhi tak

मदन महल स्टेशन पर बंद हुआ पैदल पुल, जनता परेशान,अफसर चुप



जबलपुर। मदन महल स्थित रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रोजाना आने-जाने वाले हजारों आम राहगीरों और यात्रियों के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है क्योंकि यहां पर पैदल आने जाने वाले लोगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला फुट ओवरब्रिज अचानक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के इस गैर जिम्मेदाराना कदम को लेकर स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है क्योंकि बिना किसी पूर्व सूचना के रास्ता रोक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की तरफ पैदल चलने वाले लोगों के लिए यह फुट ओवरब्रिज बनाया गया था जिसके माध्यम से दूसरी तरफ जाने वाले लोग और आम यात्री अन्य प्लेटफॉर्म पर जाने इसका इस्तेमाल करते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों पहले इस पर ताला जड़ दिया गया है जिसके बाद अब लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे रोजाना परेशान हो रहे हैं।

​यात्रियों से टिकट के नाम पर होती है अनचाही वसूली

​ जानकारी के अनुसार, आम लोग मदन महल की तरफ जाते हैं तब प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास अचानक टीसी खड़े हो जाते हैं जो यात्रियों से वैध टिकट मांगते हैं और टिकट नहीं मिलने पर कई बार भारी जुर्माना तक कर दिया जाता है। बताया गया कि कि फुट ओवरब्रिज बंद रहने के कारण उन्हें और अन्य लोगों को मजबूरी में अंदर वाले रास्ते का उपयोग करना पड़ता है जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। सभी आम लोगों को इस वजह से तरह-तरह की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई अवसरों पर रेलवे के जिम्मेदार लोगों तक इसकी शिकायत पहुंचाई गई परंतु उक्त समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से स्थिति में किसी भी तरह का सुधार नहीं किया गया है।

अधिकारियों की लापरवाही से बढ़ रहा रोष

​इधर नाम छापने की शर्त पर मदन महल रेलवे स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारियों का साफ तौर पर कहना था कि आला अफसरों के कहने पर ही यह रास्ता बंद किया गया था। ये रेलवे अधिकारी खुद भी इस बात को मानते हैं कि पैदल आने जाने वाले के लिये फुट ओवरब्रिज को बंद नहीं करना था फिर भी उच्चाधिकारियों के दबाव में इसे बंद कर दिया गया। आम जनता की समस्याओं से रेलवे के इन अधिकारियों को कोई खास सरोकार नहीं दिखाई दे रहा है जिससे लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak