khabar abhi tak

पेट से जुड़े दुर्लभ जुड़वां बच्चों का जन्म, दोनों एक दुसरे से पेट से जुड़े, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

नरसिंहपुर. जिला अस्पताल में शुक्रवार शाम एक दुर्लभ और जटिल प्रसव के दौरान आपस में जुड़े (कंजॉइंट) जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी कराई और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिजन और डॉक्टर हैरान

बम्होरी सोकलपुर निवासी कुब्जा कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मे दोनों बच्चों की शारीरिक संरचना आपस में जुड़ी देखकर परिजन और मेडिकल स्टाफ हैरान रह गया। दोनों एक दुसरे से पेट से जुड़े हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम जबलपुर में करेगी जांच

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चों को जरूरी चिकित्सकीय देखभाल दी। दोनों नवजातों के शरीर आपस में जुड़े होने के कारण संभावित पृथक्कीकरण (सेपरेशन) सर्जरी और विस्तृत जांच के लिए उन्हें जबलपुर भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ सर्जनों की टीम आगे का इलाज तय करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak