khabar abhi tak

जीआरपी थाना जबलपुर की टीम स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कर रही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

जबलपुर. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीआरपी थाना जबलपुर की टीम द्वारा पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल जबलपुर एवं शासकीय हाई स्कूल इमलिया परियट पहुंची, जहां पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया ठगी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फर्जी जॉब ऑफर, यूपीआई एवं बैंकिंग धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि पर तुरंत सतर्क रहें।

विद्यार्थियों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई अभियान में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत, एएसआई गोपाल सिंह राजपूत,प्र आर सागर उपाध्याय आर परशुराम यादव, महिला आरक्षक लेख कुमारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak