khabar abhi tak

युवक मोबाइल का चार्जर लेने घर आया तो पता चला चोरी हो गई

जबलपुर। गोराबाजार थानान्तर्गत तिलहरी में रहने वाले दीपक अहिरवार के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। दीपक को घर में चोरी होने की खबर उस वक्त लगी है जब वह मोबाइल फोन का चार्जर लेने के लिए गया था। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। 

                                      गोराबाजार पुलिस ने बताया कि तिलहरी निवासी दीपक अहिरवार अपने बड़े पिता के घर में गमी होने के कारण परिवार सहित ग्राम सिलुआ चला गया। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर चोर अंदर प्रविष्ठ हुए और आलमारी के लॉकर तोड़कर सोने की 1 पांचाली, 1 हार, 2 लाकेट, 3 लोंग, 1 जोड़ी झुमका, 1 मंगलसूत्र, चांदी की 2 जोड़ी पायल, 2 चैन, 1 हाथ की चैन, 7 अंगूठी, 8 जोड़ी बिछिया, 1 करधन, 1 खुसना, नगदी 4 हजार 500 रूपये चोरी कर लिए। दोपहर 12 बजे के लगभग दीपक मोबाइल फोन का चार्जर लेने घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारी के लॉकर से जेवर व नगदी रुपए गायब है। दीपक ने आसपास के लोगों को चोरी होने की खबर दी, जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। इस बीच घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak